आपका अधिकार
धमकी अथवा दबाव की दशा में संरक्षण माँगना आपका अधिकार है, कृपा नहीं।
पहचान गोपनीय
अभिलेख में आपके नाम के स्थान पर उपनाम कोड प्रयुक्त होता है।
नि:शुल्क
आवेदन तथा संरक्षण, दोनों पर साक्षी से कोई शुल्क नहीं लिया जाता।
समयबद्ध
आवेदन का निस्तारण सामान्यतः पाँच कार्यदिवस के भीतर।
सामग्री
पोस्टर, पुस्तिका एवं वीडियो
संदेश
यदि आपको धमकी मिले
1
धमकी का साक्ष्य सुरक्षित रखें — संदेश, कॉल विवरण, पत्र अथवा गवाह।
2
तत्काल 112 अथवा 1090 पर सूचना दें। प्रतीक्षा न करें।
3
इस पोर्टल पर प्रपत्र-1 भरकर संरक्षण हेतु आवेदन करें।
